Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

पनियरा में विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर, कल होगा भूमि पूजन, जानिए इस विशेष कार्यक्रम के बारे में

पनियरा में विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर, कल होगा भूमि पूजन, जानिए इस विशेष कार्यक्रम के बारे में

महराजगंज: समस्त हिन्दू समाज को संगठित करने एवं सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पनियरा क्षेत्र में प्रस्तावित विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आगामी 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को रहसुगुरु धाम, पनियरा में आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि सम्मेलन की पूर्व तैयारियों एवं मंगल आरंभ के रूप में 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को प्रातः 11 बजे रहसुगुरु धाम परिसर में विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भूमि पूजन के पश्चात आसपास के ग्रामों में मोटरसाइकिल जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से आगामी 28 दिसंबर को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

आयोजन समिति के महामंत्री दिलीप ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू समाज को एकजुट करना, सनातन संस्कृति के मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्रबोध और सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित करना है। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं और ग्रामीण समाज को सम्मेलन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं समिति के सचिव भोला ने क्षेत्र के समस्त सनातन बंधुओं से अपील की कि वे भूमि पूजन कार्यक्रम, जागरूकता रैली एवं विराट हिन्दू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाएं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!