Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

महराजगंज में इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायन्स ने मनाया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस, उनके आदर्शों को किया स्मरण

महराजगंज में इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायन्स ने मनाया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस, उनके आदर्शों को किया स्मरण

महराजगंज: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिवस इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायन्स के पदाधिकारियों द्वारा ExL Academy परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष दसरथ गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार और निर्णय आज भी देश को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी का नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी शिक्षा, संस्कृति और भारतीय मूल्यों के प्रबल समर्थक थे। उनका मानना था कि मजबूत शिक्षा व्यवस्था से ही सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण संभव है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नेश चंद्र ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व सरलता, दृढ़ता और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम था। उन्होंने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखा और लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखा।

कोषाध्यक्ष रितेश त्रिपाठी ने कहा कि अटल जी का ‘राष्ट्र प्रथम’ का विचार हमें ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में अभिषेक जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों को अपनाकर शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!