Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

थाना अगौता का वार्षिक निरीक्षण, महिला हेल्प डेस्क से लेकर मालखाना तक एएसपी नगर ने परखी व्यवस्थाएं

थाना अगौता का वार्षिक निरीक्षण, महिला हेल्प डेस्क से लेकर मालखाना तक एएसपी नगर ने परखी व्यवस्थाएं

बुलंदशहर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में रविवार को एएसपी नगर ऋजुल द्वारा थाना अगौता का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था, अभिलेखीय व्यवस्था, साफ-सफाई तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना रहा।

निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, बंदीगृह, बीट बुक, विभिन्न रजिस्टर, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, मालखाना, मैस, आवासीय परिसर, थाना परिसर की स्वच्छता तथा थाने में खड़े वाहनों की गहन जांच की। उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि थाने पर अपनी समस्याओं को लेकर आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रार्थना पत्रों, उनकी जांच प्रक्रिया एवं निस्तारण की जानकारी को क्रमबद्ध रूप से कंप्यूटर में दर्ज किया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और पीड़िताओं को त्वरित न्याय मिल सके।

सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना प्रभारी अगौता को मालखाना में लंबित मालों के शीघ्र निस्तारण, डाक रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को पूर्ण रखने, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की नियमित निगरानी करने तथा थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही थानाक्षेत्र में प्रतिदिन भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Related Articles

error: Content is protected !!