Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

बुलंदशहर में रुपयों की मांग को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर में रुपयों की मांग को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर: खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इमामाबाद में चाकू व डंडे से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू व डंडा भी बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को ग्राम इमामाबाद निवासी कमल पुत्र कंछिद ने थाना खानपुर में तहरीर देकर बताया कि उसके भाई राजकुमार पुत्र कंछिद पर आरोपियों द्वारा चाकू व डंडे से जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर के आधार पर थाना खानपुर पर मु0अ0सं0 312/25 धारा 352, 351(3), 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना खानपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम इमामाबाद के पास से अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ मिन्टू पुत्र दयाचंद निवासी ग्राम नयाबांस तथा अनुज उर्फ गुट्टी पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम इमामाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध चाकू और एक डंडा बरामद किया।

हमले का कारण

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि राजकुमार के हरीश पर लगभग 25 लाख रुपये का उधार था। रुपये मांगने के लिए राजकुमार उनके सुअर फार्म पर पहुंचा, जहां कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट के दौरान उस पर चाकू व डंडे से हमला कर दिया गया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी है।

Related Articles

error: Content is protected !!