Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

2027 की जीत का संदेश लेकर गाजियाबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ जोरदार अभिनंदन

2027 की जीत का संदेश लेकर गाजियाबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ जोरदार अभिनंदन

गाजियाबाद: भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के गाजियाबाद में प्रथम आगमन पर रविवार को भाजपा महानगर द्वारा भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। यूपी गेट स्थित मैक्स हॉस्पिटल के सामने तथा एनएच-24 पर इनमेटेक कॉलेज के निकट आयोजित स्वागत कार्यक्रम में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्प वर्षा और बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया।

समर्थकों में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान उमड़े जनसैलाब, कार्यकर्ताओं का जोश और संगठनात्मक अनुशासन देखते ही बन रहा था। इस भव्य स्वागत को देखकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के विजय रथ की स्पष्ट झलक दिखाई दी, जो संगठन की मजबूती और जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब

यह आयोजन भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया के आह्वान पर तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। स्वागत स्थलों पर भव्य मंच सजाए गए थे और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गाजियाबाद की संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं का उत्साह यह साबित करता है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश-प्रदेश में हुए विकास और बढ़ते जनविश्वास का उल्लेख करते हुए कहा कि यही भरोसा 2027 में भाजपा की ऐतिहासिक विजय का आधार बनेगा।

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद तोमर, पूर्व महापौर आशु वर्मा और आशा शर्मा सहित अन्य नेताओं ने स्वागत को संगठन की एकता और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला।

author

Related Articles

error: Content is protected !!