कुशीनगर: गुरुवार को सेवरही विकासखण्ड के ग्राम सभा तरया सुजान में नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में रामराज ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। ग्रुप बी के दूसरे क्वार्टर फाइनल में अटैक एफ सी क्लब बुटवल (नेपाल) का मुकाबला यंग 11 एफ सी (पटना) से हुआ।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और बार-बार गोल करने का प्रयास किया। दोनों पक्षों ने अपनी श्रेष्ठता साबित करने की भरसक कोशिश की, लेकिन नियमित समय समाप्त होने तक स्कोर 0-0 रहा। अतिरिक्त समय में पटना की टीम ने निर्णायक गोल किया और 1-0 से जीत हासिल कर सेमी-फाइनल में प्रवेश किया।

आज के मुख्य अतिथि नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक संजय दुबे और प्रधानाचार्य वीरेंद्र द्विवेदी रहे। उन्होंने प्रतिभागियों की मेहनत और खेल भावना की सराहना की। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रताप राय और आयोजक अंशु तिवारी ने भी हजारों उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमोद ओझा, हरिकेश रावत, वसीम सर, संतोष मिश्रा, अनील मिश्रा, मंजय मिश्रा, सत्येन्द्र मिश्रा, राजेश सिंह, अशोक केडी, अमर शर्मा, संतु ओझा, अमित तिवारी, कृष्ण वर्मा, सहाबुद्दीन, अंजन तिवारी और धर्मेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस जीत के साथ पटना की टीम अब प्रतियोगिता के सेमी-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और दर्शक इसके अगले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


