Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

बुलंदशहर पुलिस का कड़ा कदम: दो कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

बुलंदशहर पुलिस का कड़ा कदम: दो कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

बुलंदशहर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त दो कुख्यात अपराधियों को छह माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित कर दिया गया है।

खानपुर थाना क्षेत्र के इरफान पुत्र इदरीश (मोहल्ला नेकजन) और मनी पुत्र भीका (हरिजन बस्ती) पर विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में गुंडागर्दी और समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे। उनके कृत्यों के कारण स्थानीय जनता भयभीत थी और लोग उनके खिलाफ गवाही देने या शिकायत दर्ज कराने से डरते थे।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन), बुलंदशहर ने अभियुक्तों की गतिविधियों के ठोस साक्ष्यों के आधार पर आदेश जारी किया। रविवार को आदेश की प्रति उनके परिजनों को सौंपी गई और जनपद की सीमा से निष्कासन की मुनादी कराई गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि दोनों अपराधी निष्कासन अवधि के दौरान जनपद में प्रवेश करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संदीप कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दल सिंह, और कांस्टेबल अनूप कुमार व संजय शामिल रहे। पुलिस की यह सख्त कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ प्रशासन की Zero-Tolerance नीति का उदाहरण है और यह संदेश देती है कि कानून के हाथ हमेशा मजबूत हैं।

Related Articles

error: Content is protected !!