Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जानिए कितनी शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, जानिए कितनी शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण

गाजियाबाद: आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर त्वरित समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों लोनी, मोदीनगर एवं सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण गंभीरता, गुणवत्ता और तय समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी स्वयं जिम्मेदारी तय करें।

लोनी में 52 शिकायतें दर्ज

लोनी तहसील में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम दीपक सिंघनवाल, तहसीलदार, पुलिस एवं नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।

मोदीनगर में 106 फरियादें

मोदीनगर तहसील में एडिशनल कमिश्नर मेरठ अम्बरीष बिन्द की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां 106 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 02 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में एडीएम (ई) ज्योति मोर्या, आईएएस अयान जैन, एसडीएम अजीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सदर में 37 मामलों की सुनवाई

सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान 37 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। नगर निगम, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी समाधान प्रक्रिया में शामिल रहे।

कुल 195 शिकायतें, 12 का समाधान

तीनों तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 195 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

author

Related Articles

error: Content is protected !!