Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

जीएसटी जागरूकता के लिए राज्य कर विभाग का व्यापारी संवाद कार्यक्रम, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर जोर

जीएसटी जागरूकता के लिए राज्य कर विभाग का व्यापारी संवाद कार्यक्रम, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर जोर

गाजियाबाद: प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप राजस्व संग्रह को सुदृढ़ करने के साथ-साथ व्यापारियों को जीएसटी की विधिक व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करने एवं उनके समक्ष आ रही व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राज्य कर विभाग, गाजियाबाद द्वारा ‘व्यापारी संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रीजनल ट्रेनिंग सेंटर, मोहन नगर, गाजियाबाद में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ रहे। इस अवसर पर व्यापारियों, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर आयुक्त ग्रेड-1, राज्य कर, जोन प्रथम गाजियाबाद मानवेन्द्र प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि अपर आयुक्त (लेखा), राज्य कर, लखनऊ अशोक कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जीएसटी सुधार, रिटर्न दाखिला प्रक्रिया, पंजीयन, समाधान योजना, ईंट-भट्टा कर व्यवस्था एवं मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय कार्यवाही के दौरान यदि तकनीकी पोर्टल से संबंधित विसंगतियाँ सामने आती हैं तो उन्हें शासन स्तर पर अवगत कराया जाए, जिससे तकनीकी त्रुटियों का शीघ्र समाधान किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारी संवाद के दौरान उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

पंजीयन एवं समाधान योजना पर जानकारी देते हुए विंध्यावासिनी वर्मा ने बताया कि नियम-14 के अंतर्गत छोटे व्यापारियों को तीन दिनों के भीतर पंजीयन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। सहायक आयुक्त अनिल जैन ने मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये तथा स्थायी विकलांगता की स्थिति में भी बीमा लाभ दिया जाता है।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त पंकज लाल ने रिटर्न दाखिला, सहायक आयुक्त अमित कुमार सिंह ने ईंट-भट्टा व्यवस्था एवं निलेश सिंह ने जीएसटी 2.0 सुधारों की जानकारी दी। व्यापारियों ने सचल दल व्यवस्था में सुधार की मांग भी रखी।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य अशोक गोयल, सीए विभोर जिंदल, अधिवक्ता डॉ. अतुल जैन, बाल कृष्ण गुप्ता, तिलक राज अरोड़ा सहित अनेक व्यापारी व अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन उपायुक्त (प्रशासन) चंद्रकांत भूषण द्वारा किया गया।

author

Related Articles

error: Content is protected !!