Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

नगला शेखू में अंबेडकर विचारों की गूंज, डिजिटल पुस्तकालय में हुआ वैचारिक मंथन, शिक्षा और सामाजिक एकता पर जोर

नगला शेखू में अंबेडकर विचारों की गूंज, डिजिटल पुस्तकालय में हुआ वैचारिक मंथन, शिक्षा और सामाजिक एकता पर जोर

बुलंदशहर: खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला शेखू में स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर डिजिटल पुस्तकालय में रविवार को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, समानता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना रहा।

गोष्ठी के मुख्य अतिथि महासंघ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केपी चौधरी (इंटरनेशनल वाइस चेयरमैन, ग्लोबल एलायंस फोरकास्ट फ्री वर्ल्ड, टोरंटो, कनाडा) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए बच्चों की शिक्षा सबसे आवश्यक है। प्रत्येक अभिभावक को चाहिए कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजे और उन्हें डॉ. अंबेडकर के विचारों से परिचित कराए।

केपी चौधरी ने ग्रामवासियों से आपसी प्रेम, सौहार्द और सहयोग बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर का साहित्य केवल पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने के लिए है। इस अवसर पर उन्होंने अंबेडकर डिजिटल पुस्तकालय को आर्थिक सहयोग प्रदान करने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश गौतम, प्रांतीय उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक कल्याण संघ ने किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विक्रांत चौधरी ने की। अध्यक्षीय संबोधन में ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव के सभी लोग बिना किसी भेदभाव के एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहते हैं और संविधान में पूर्ण आस्था रखते हैं।

विचार गोष्ठी में सैकड़ों की संख्या में अंबेडकरवादी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र सिंह (भारतीय जीवन बीमा निगम), गजराज सिंह, देवेंद्र सिंह, सुदेश कुमार, विजय गौतम, चंद्रसेन बौद्ध, हरकेश सिंह, प्रशांत कुमार तथा डॉ. अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!