Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 02/03/2026 9:43 pm
  • Lucknow

पढ़ाई के साथ पर्व की खुशियां: बीआरएम स्कूल प्रांगण में रंगों का उत्सव, बच्चों संग झूमे शिक्षक

पढ़ाई के साथ पर्व की खुशियां: बीआरएम स्कूल प्रांगण में रंगों का उत्सव, बच्चों संग झूमे शिक्षक

कुशीनगर: सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ स्थित बीआरएम स्कूल के प्रांगण में सोमवार, 2 मार्च को होली का पर्व उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने फूलों व गुलाल के साथ होली खेलकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

विद्यालय परिसर में रंगों की खुशबू और बच्चों की हंसी से माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। छात्र अपने सहपाठी मित्रों के साथ-साथ शिक्षकों के साथ भी होली खेलते नजर आए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

बताया गया कि इस वर्ष होली का पर्व 4 मार्च, बुधवार को मनाया जाएगा। पर्व के दौरान कई बच्चे अपने अभिभावकों के साथ घर अथवा रिश्तेदारों के यहां जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए निजी विद्यालयों द्वारा बच्चों को अवकाश देने से पूर्व विद्यालय परिसर में ही होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि बच्चे सामूहिक रूप से त्योहार का आनंद ले सकें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक राजन कुमार मिश्रा एवं दिलीप राय सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे और पूरे आयोजन की निगरानी करते रहे। आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों को होली की शुभकामनाएं दी गईं और प्रेम, सद्भाव व आपसी सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया गया।

author

Related Articles

error: Content is protected !!