Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

रामपुर जीआरपी थाना में होली मिलन समारोह का आयोजन, पुलिसकर्मियों ने गुलाल लगाकर दिया भाईचारे का संदेश

रामपुर जीआरपी थाना में होली मिलन समारोह का आयोजन, पुलिसकर्मियों ने गुलाल लगाकर दिया भाईचारे का संदेश

रामपुर: रंगो के त्योहार होली के पावन पर्व के अवसर पर जनपद के जीआरपी थाना परिसर में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी ईश्वर चंद्र सहित थाने के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और गुजिया व मिठाइयों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने जीआरपी थाना पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने रामपुर में हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खासकर त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की सक्रियता को लोगों ने सराहा।

थाना प्रभारी ईश्वर चंद्र ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजन पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

जीआरपी थाना परिसर में आयोजित यह होली मिलन समारोह सामाजिक एकता, सौहार्द और पुलिस-जनता के मजबूत संबंधों का प्रतीक बन गया।

Related Articles

error: Content is protected !!