Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

ट्रोनिका सिटी के उद्योगपतियों से रूबरू हुआ जीएसटी विभाग, समस्याओं के समाधान पर मंथन

ट्रोनिका सिटी के उद्योगपतियों से रूबरू हुआ जीएसटी विभाग, समस्याओं के समाधान पर मंथन

गाजियाबाद: ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ एमएसएमई द्वारा राज्य कर (जीएसटी) विभाग के सहयोग से उद्यमी एवं व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्यमियों की जीएसटी से जुड़ी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान पर विशेष चर्चा की गई।

इस अवसर पर राज्य कर (जीएसटी) विभाग, गाजियाबाद खंड-13 के उपायुक्त पंकज लाल तथा सर्किल टैक्स ऑफिसर मनोज झा ने औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने जीएसटी पोर्टल पर आने वाली तकनीकी दिक्कतों और ऑनलाइन प्रक्रियाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी रिफंड से जुड़े लंबित मामलों का विभाग द्वारा 15 दिनों के भीतर निस्तारण किया जाता है। यदि किसी प्रकरण का समाधान 60 दिनों के बाद भी नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही, नए जीएसटी रजिस्ट्रेशन को 72 घंटे के भीतर पूरा करना अनिवार्य बताया गया।

कार्यक्रम में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ एमएसएमई के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपक जैन, अंकित मेहरा, एन.के. चंदन, विकास जैन, राकेश गौतम, कोषाध्यक्ष कुलदीप राय, वरिष्ठ सचिव हेमराज जैन, सचिव राजीव गुप्ता, संयुक्त सचिव अनुराग सक्सेना तथा महिला विंग की उपाध्यक्ष रेनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में उद्यमी और उद्योगपति मौजूद रहे। इस दौरान राकेश जैन, तलित जैन, अजय गर्ग, गणपत गर्ग, मदन गर्ग, पीयूष जैन, नमन जैन, संजय अरोड़ा और उदयभान चौरसिया समेत अन्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

author

Related Articles

error: Content is protected !!