Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

गरीब परिवार के घर में आग लगने से हुआ भारी नुकसान, युवा नेता निर्भय सिंह ने पहुंचकर दी मदद, लोगों ने की सराहना

गरीब परिवार के घर में आग लगने से हुआ भारी नुकसान, युवा नेता निर्भय सिंह ने पहुंचकर दी मदद, लोगों ने की सराहना

महराजगंज: पनियरा ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा मोहद्दीनपुर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब रामनगीना नामक व्यक्ति के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। गरीब परिवार के सामने दीपावली के बाद फिर से अंधकार छा गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी क्षति हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पनियरा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को ढांढस बंधाया।

मौके पर स्थिति का जायजा लेने के बाद निर्भय सिंह ने नायब तहसीलदार सदर विवेक श्रीवास्तव से फोन पर वार्ता कर प्रभावित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति देखकर निर्भय सिंह ने गुप्त रूप से आर्थिक सहायता भी प्रदान की, जिससे परिवार को तत्काल राहत मिल सके। इस दौरान उनके साथ अष्टभुजा अग्रहरि, रूपेश शर्मा, गजेंद्र सिंह, गणेश पांडेय, ज्वालेश्वर सिंह, मीडिया सलाहकार कौशल श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने युवा नेता निर्भय सिंह के इस मानवीय कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील लोग ही समाज में सच्ची सेवा की भावना को जीवित रखते हैं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!