Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Maharajganj News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर पूरी तरह जलकर राख, दीपावली पर टूटा दुखों का पहाड़

Maharajganj News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर पूरी तरह जलकर राख, दीपावली पर टूटा दुखों का पहाड़

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहद्दीनपुर में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक गरीब परिवार का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। दीपावली के शुभ दिन हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।

पीड़िता कुसुम देवी पत्नी राम नगीना ने बताया कि दोपहर अचानक घर में बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हुआ और कुछ ही पलों में आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार के सदस्य किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले, लेकिन घर के भीतर रखा एक भी सामान नहीं बच सका। आग में कपड़े, बिस्तर, बर्तन, अनाज और जरूरी कागजात तक सब कुछ जल गया।

ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सब कुछ राख में तब्दील हो चुका था।

बताया जा रहा है कि राम नगीना ठेले पर चाय बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं। आग लगने से उनका पूरा आशियाना उजड़ गया है। दीपावली जैसे पर्व पर हुए इस हादसे से गांव में भी गहरा दुःख व्याप्त है।

स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं, प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और राहत कार्य शुरू करने की बात कही जा रही है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!