Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

गाजियाबाद: कपड़े की फैक्ट्री में लगी भयानक आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू, बड़ी दुर्घटना टली

गाजियाबाद: कपड़े की फैक्ट्री में लगी भयानक आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू, बड़ी दुर्घटना टली

गाजियाबाद: ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया के सैक्टर A-1 स्थित फैक्ट्री “सोनम कलैक्शन” में शनिवार सुबह आग लग गई। फैक्ट्री के मालिक श्याम शर्मा हैं। घटना की सूचना मिलते ही ट्रॉनिका सिटी फायर स्टेशन की तीन फायर यूनिट्स तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

मौके पर पहुंचकर देखा गया कि आग फैक्ट्री के भूतल पर अस्थाई टीन शेड में रखे तैयार और कच्चे माल में लगी थी। फायर सर्विस यूनिट्स ने दो हौज पाइपलाइन से पानी डालना शुरू किया और मोटर फायर इंजन की मदद से आग को फैलने से रोक दिया। अतिरिक्त फायर टेंडर साहिबाबाद फायर स्टेशन से भी भेजा गया, लेकिन दमकलकर्मियों की तत्परता के कारण इसका इस्तेमाल नहीं करना पड़ा।

प्रारंभिक जांच में आग का कारण जेनरेटर के पास हुए इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। लगभग 10 बजे आग पूरी तरह काबू में आ गई। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी राहत और बचाव कार्य में फायर सर्विस की सहायता करती रही।

घटना के बाद प्रशासन और फायर विभाग ने क्षेत्र की अन्य फैक्ट्रियों में फायर सेफ्टी ऑडिट और सुरक्षा मानकों की कड़ी समीक्षा करने के आदेश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

author

Related Articles

error: Content is protected !!