Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

गाजियाबाद से सामने आई डरावनी तस्वीर, एक साथ कई मोरों के शव मिलने से हड़कंप, जहर या साजिश?

गाजियाबाद से सामने आई डरावनी तस्वीर, एक साथ कई मोरों के शव मिलने से हड़कंप, जहर या साजिश?

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद से सोमवार सुबह एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई। लोनी क्षेत्र के ट्रोनिका सिटी थाना अंतर्गत गांव पचायरा में जंगल और खेतों के अलग-अलग हिस्सों में राष्ट्रीय पक्षी मोर के कई शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

खेतों में दिखा भयावह दृश्य

ग्रामीणों के मुताबिक, रोज़ की तरह सुबह खेतों की तरफ जाते समय उन्हें अलग-अलग स्थानों पर मोर बेजान पड़े दिखाई दिए। कुछ शव झाड़ियों के पास थे, जबकि कुछ खुले खेतों में मिले। अप्रत्याशित दृश्य देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीमों ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की और साक्ष्य एकत्र किए।

कीटनाशक से मौत की आशंका

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि हाल के दिनों में कीट नियंत्रण के लिए खेतों में किए गए व्यापक छिड़काव का असर मोरों पर पड़ा हो सकता है। उनका कहना है कि संभव है मोरों ने कीटनाशक लगे दाने चुग लिए हों या दूषित पानी पी लिया हो, जिससे उनकी मौत हुई।

रिपोर्ट आने पर होगा खुलासा

वन विभाग ने शवों को पोस्टमार्टम/विसरा जांच के लिए भेज दिया है और आवश्यक नमूने सुरक्षित कर लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण जहर, कीटनाशक या कोई अन्य वजह की पुष्टि हो सकेगी। वहीं पुलिस प्रशासन भी स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटा रहा है, ताकि किसी लापरवाही या जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की आशंका पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

author

Related Articles

error: Content is protected !!