Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

कोयम्बटूर से घर लौट रहा था महराजगंज का युवक… लखनऊ पहुँचने से पहले क्या हुआ कि मिली पटरी पर लाश?

कोयम्बटूर से घर लौट रहा था महराजगंज का युवक… लखनऊ पहुँचने से पहले क्या हुआ कि मिली पटरी पर लाश?

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेहुअना निवासी 36 वर्षीय अब्दुल पुत्र सैदुल्लाह की लखनऊ के चारबाग स्टेशन से पहले रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सोमवार की सुबह जीआरपी को ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पहचान की प्रक्रिया कर मोबाइल नंबर से परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक अब्दुल (फाइल फोटो)

परिजनों के अनुसार, अब्दुल चार महीने पहले कोयम्बटूर कमाने गया था, जहाँ वह पेंट-पालिश का काम करता था। 13 नवंबर को वह घर लौटने के लिए ट्रेन से कोयम्बटूर से रवाना हुआ था। 17 नवंबर को जीआरपी चारबाग की ओर से फोन पर परिवार को बताया गया कि अब्दुल की ट्रेन हादसे में मौत हो गई है।

मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। चार बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसके दो बेटे- 8 वर्ष और 5 वर्ष के हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पत्नी अफसाना समेत सभी परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!