Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Maharajganj: शिक्षा से खिलवाड़ पर प्रशासन सख्त, लापरवाह अध्यापक जांच के घेरे में, डीएम ने दिए ये आदेश

Maharajganj: शिक्षा से खिलवाड़ पर प्रशासन सख्त, लापरवाह अध्यापक जांच के घेरे में, डीएम ने दिए ये आदेश

महराजगंज: नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेवतरी स्थित सिविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक की लापरवाही अब प्रशासनिक कार्रवाई के दायरे में आ गई है। विद्यालय में नियमित उपस्थिति न होने और सरकारी जिम्मेदारियों की अनदेखी के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

मामले की शुरुआत तब हुई जब क्षेत्र निवासी अमित कुमार शुक्ला ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर संबंधित शिक्षक महेंद्र कुमार गुप्ता की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। शिकायत में आरोप लगाया गया कि शिक्षक महीने में केवल एक-दो बार ही विद्यालय आते हैं और उसी दौरान पूरे महीने की उपस्थिति पंजिका भरकर चले जाते हैं। इससे विद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था प्रभावित हो रही है और बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान भी उक्त शिक्षक कई बार बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जो उनके गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक की इस लापरवाही के कारण विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। डीएम के इस कड़े रुख से शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है और जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!