बुलंदशहर: अपना दल (एस) बुलंदशहर के जिला कार्यालय, सिटी सेंटर जिला पंचायत मॉल में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में संगठनात्मक ढांचे में व्यापक बदलाव किए गए।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना प्राथमिक लक्ष्य है और इसके लिए हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन को ज़मीन स्तर पर सक्रिय और प्रभावी बनाने हेतु जनपद की सभी सात विधानसभाओं में नए जिला स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही जोन स्तर पर नियुक्तियाँ एक सप्ताह के भीतर पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।
जनपद की सातों विधानसभाओं में नई नियुक्तियां
सिकंदराबाद – संगीता तोमर, जिला महासचिव
बुलंदशहर – खालिक अंसारी, जिला महासचिव
स्याना – मोहित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष
अनूपशहर – हामिद अली सैफी, जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मंच)
डिबाई – नीरज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष
शिकारपुर – पुरुषोत्तम सैन, जिला उपाध्यक्ष
खुर्जा – भूप सिंह प्रधान, जिला अध्यक्ष (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मंच)
बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, बूथ समितियों के गठन और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नए नियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
बैठक में मौजूद प्रमुख पदाधिकारी
बैठक में एडवोकेट सरदार रमनदीप सिंह, मोहित शर्मा, पुरुषोत्तम सैन, खालिक अंसारी, हामिद अली सैफी, गोपाल शर्मा (जिला अध्यक्ष बौद्धिक मंच), राजीव अग्रवाल (जिला अध्यक्ष चिकित्सा मंच), धर्मेंद्र चौहान (जिला अध्यक्ष किसान मंच), गंगाशरण चौहान (जिला अध्यक्ष शिक्षक मंच), डॉ. राम सिंह (विधानसभा अध्यक्ष खुर्जा), प्रेमपाल जाटव, ठाकुर अमर सिंह, प्रतीक भारद्वाज (जिला उपाध्यक्ष युवा मंच) सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


