Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

विश्व एड्स दिवस पर गाजियाबाद में निकली जागरूकता रैली, छात्रों ने दिए जागरूकता के ख़ास संदेश

विश्व एड्स दिवस पर गाजियाबाद में निकली जागरूकता रैली, छात्रों ने दिए जागरूकता के ख़ास संदेश

गाजियाबाद: विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को शहर में जागरूकता का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशानुसार जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल यादव के नेतृत्व में एक विशेष एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें शंभू दयाल पीजी कॉलेज के एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स बड़ी संख्या में शामिल हुए।

रैली की शुरुआत कॉलेज परिसर से हुई, जहां डॉ. अनिल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर कमलेश भारद्वाज स्वयं छात्रों के साथ कदमताल करते हुए पूरे जोश के साथ रैली का नेतृत्व करती नजर आईं।

कार्यक्रम के दौरान उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. नेहा गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को एचआईवी/एड्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और इससे बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला।

रैली और कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला टीबी-एचआईवी कोऑर्डिनेटर निधि त्रिखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने सभी सहयोगी संस्थाओं के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया। इसके साथ ही एमएमजी अस्पताल के राहुल वर्मा एवं प्रीति शर्मा ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम सम्पन्न होने पर डॉ. अनिल यादव ने प्रिंसिपल प्रोफेसर कमलेश भारद्वाज और पूरे कॉलेज स्टाफ को धन्यवाद प्रेषित किया। उन्होंने युवाओं को जीवन में संयम, स्वास्थ्य जागरूकता तथा एड्स जैसे घातक रोग के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!