Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

GST दरों में कटौती का फायदा: HUL, P&G, ITC और इमामी ने घटाए दाम, आम जनता को राहत

GST दरों में कटौती का फायदा: HUL, P&G, ITC और इमामी ने घटाए दाम, आम जनता को राहत

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में किए गए बड़े बदलाव का फायदा अब आम जनता तक पहुंचने लगा है। देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनियां-हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G), आईटीसी और इमामी ने अपने कई घरेलू उत्पादों की कीमतों में कटौती कर दी है। कंपनियों का कहना है कि यह कदम उपभोक्ताओं तक जीएसटी सुधार का लाभ पहुंचाने के लिए उठाया गया है। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।

P&G ने की बड़ी घोषणा

प्रॉक्टर एंड गैंबल ने अपने प्रमुख ब्रांड्स विक्स, हेड एंड शोल्डर्स, पैंटीन, पैम्पर्स, जिलेट, ओरल-बी और ओल्ड स्पाइस की कीमतें घटा दी हैं।

हेड एंड शोल्डर्स (300ml शैम्पू): ₹360 से घटकर ₹320

विक्स इनहेलर: ₹69 से घटकर ₹64

HUL के लोकप्रिय प्रोडक्ट्स हुए सस्ते

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने डव शैम्पू, हॉर्लिक्स, किसान जैम, ब्रू कॉफी और लक्स-लाइफबॉय साबुन की कीमतें घटाई हैं।

हॉर्लिक्स चॉकलेट (200g): ₹130 से घटकर ₹110

लक्स साबुन (4-पैक): ₹96 से घटकर ₹85

इमामी ने भी कम किए दाम

इमामी ने बोरोप्लस एंटीसेप्टिक क्रीम, नवरत्न तेल, झंडू बाम और केश किंग के दाम घटाए हैं।

केश किंग गोल्ड आयुर्वेदिक तेल (100ml): ₹190 से घटकर ₹178

आईटीसी का ऐलान

आईटीसी ने कहा है कि वह अपने सभी उत्पादों पर जीएसटी में हुई कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएगी। कंपनी को उम्मीद है कि इस कदम से उपभोग और व्यापार दोनों को मजबूती मिलेगी।


जीएसटी में क्या बदलाव हुआ?

केंद्र सरकार ने जीएसटी काउंसिल की सिफारिश पर टैक्स स्लैब की संख्या 4 से घटाकर 2 कर दी है।

अब अधिकतर सामानों पर 5% और 18% टैक्स लगेगा।

कुछ लक्जरी वस्तुओं पर 40% की विशेष दर लागू होगी।

सिगरेट और तंबाकू को छोड़कर ये नई दरें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी।


त्योहारों के मौसम में राहत

विशेषज्ञों का मानना है कि जीएसटी दरों में कमी और कंपनियों द्वारा कीमतों में कटौती से त्योहारों के सीजन में खपत बढ़ेगी। इससे न सिर्फ उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, बल्कि अर्थव्यवस्था की रफ्तार भी तेज होगी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!