Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

रामपुर में भारतीय किसान संघ का दबाव असरदार, मंडी का अवैध वसूली स्टैंड बंद, तीन शेड हटाया गया

रामपुर में भारतीय किसान संघ का दबाव असरदार, मंडी का अवैध वसूली स्टैंड बंद, तीन शेड हटाया गया

रामपुर: किसानों के हितों को लेकर सक्रिय भारतीय किसान संघ ने मंडी परिसर में व्याप्त अनियमितताओं और अवैध वसूली के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है। इसी क्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडी समिति रामपुर के सभापति एवं सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मंडी परिसर स्थित कैंटीन के सामने अवैध रूप से लगाए गए टीन शेड और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। किसान संघ का आरोप है कि अवैध कब्जों और असंगठित व्यवस्थाओं के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा मंडी का वातावरण प्रभावित हो रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सभापति/सिटी मजिस्ट्रेट ने उचित जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। वहीं, मंडी में संचालित कथित अवैध वसूली स्टैंड को बंद कराए जाने पर भारतीय किसान संघ ने प्रशासन के निर्णय की सराहना की और इसे किसानों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण, अवैध वसूली या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन किसानों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला प्रचार प्रमुख सर्वेश कुमार शर्मा, मिंटू तिवारी, संदीप कुमार और रामवीर सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। किसान संघ ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी किसानों के हितों के खिलाफ होने वाली किसी भी अनियमितता के विरुद्ध संगठन मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।

Related Articles

error: Content is protected !!