Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

फर्जी दस्तावेज़ पर नकेल कसने उतरे भाजपा विधायक, लोनी में छापेमारी अभियान बना चर्चा का विषय

फर्जी दस्तावेज़ पर नकेल कसने उतरे भाजपा विधायक, लोनी में छापेमारी अभियान बना चर्चा का विषय

गाजियाबाद: लोनी विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान सामने आ रही अनियमितताओं पर भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उन्होंने शुक्रवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई क्षेत्रों का दौरा किया और जनसुविधा केंद्रों पर आकस्मिक निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की।

विधायक को सूचना मिली थी कि कुछ केंद्रों पर फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कर गलत तरीके से SIR प्रक्रिया को पूरा कराया जा रहा है। इस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि अवैधानिक गतिविधि किसी भी रूप में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने ऐसे लोगों को तुरंत चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में विधायक गुर्जर ने टीला थाना क्षेत्र में अचानक छापा मारा, जहां कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड, गलत पते पर जारी बिजली कनेक्शन और संदिग्ध कागज़ मिले। जानकारी के मुताबिक कई दस्तावेज बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से जुड़े पते पर बनाए गए थे।

यह देखकर विधायक भड़क उठे और पुलिस प्रशासन को सख्ततम कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि लोनी में किसी भी अवैध बांग्लादेशी या रोहिंग्या घुसपैठिये को रहने नहीं दिया जाएगा। अभियान निरंतर जारी रहेगा और हर फर्जी दस्तावेज की परत खोली जाएगी।

निरीक्षण के बाद विधायक गुर्जर बागरानप गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए और SIR प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाए।

लोनी में फर्जीवाड़े और घुसपैठ पर सख्त कार्रवाई को लेकर विधायक नंदकिशोर गुर्जर का यह अभियान लगातार चर्चा में बना हुआ है और स्थानीय प्रशासन भी उनके साथ सक्रियता से जुड़ा दिखाई दे रहा है।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!