Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

संतकबीरनगर में भाजपा का आत्मनिर्भर भारत अभियान, प्रेस वार्ता में सदर विधायक ने ‘वोकल फॉर लोकल’ पर दिया जोर

संतकबीरनगर में भाजपा का आत्मनिर्भर भारत अभियान, प्रेस वार्ता में सदर विधायक ने ‘वोकल फॉर लोकल’ पर दिया जोर

संतकबीरनगर: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” विषय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी और भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा और इसके सामाजिक-आर्थिक महत्व पर चर्चा की।

सदर विधायक ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि “नए भारत के आत्मविश्वास की पहचान” है। इसका अर्थ है कि हर भारतीय अपने कौशल, परिश्रम और संस्कारों से देश की प्रगति में योगदान करे। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाएँ और अपने घर में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें।

भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि यह अभियान केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज का है। जब हर व्यक्ति अपने हुनर और सामर्थ्य को देशहित में लगाएगा, तभी भारत विश्वगुरु बनेगा। उन्होंने महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार सृजन का उदाहरण देते हुए कहा कि यही सच्ची आत्मनिर्भरता है।

दोनों नेताओं ने संतकबीरनगर की मेहनती और सामाजिक चेतना वाली धरती का उल्लेख किया। जिले के युवा स्वरोजगार की ओर अग्रसर हैं, महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और किसान आधुनिक तकनीक से खेती को नया रूप दे रहे हैं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!