Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

नौतनवा ब्लॉक में शिक्षा योजनाओं पर संगोष्ठी का आयोजन, ग्राम प्रधानों व शिक्षकों को किया गया सम्मानित

नौतनवा ब्लॉक में शिक्षा योजनाओं पर संगोष्ठी का आयोजन, ग्राम प्रधानों व शिक्षकों को किया गया सम्मानित

महराजगंज: बेसिक शिक्षा विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को नौतनवा ब्लॉक के रतनपुर सभागार में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) हेमंत कुमार मिश्र के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया एवं विशिष्ट अतिथि नौतनवा चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी रहे। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ग्राम प्रधानों, शिक्षकों और स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों को शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उनके सक्रिय सहयोग को सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ग्राम प्रधानों एवं शिक्षकों को प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मुख्य अतिथि राकेश कुमार मद्धेशिया ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा समाज की सबसे मजबूत नींव है और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने ग्राम प्रधानों से विद्यालयों के कायाकल्प, स्वच्छता और छात्र उपस्थिति बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नौतनवा ब्लॉक के एआरपी, ग्राम प्रधान, शिक्षक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। मंच संचालन एआरपी रविंद्र त्रिपाठी एवं कृपाशंकर सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर अभिषेक जायसवाल, शशांक शेखर तिवारी, कौशल कसौधन, मनीष गुप्ता, दिनेश त्रिपाठी, राघवेंद्र नाथ पांडेय, अभिषेक रमन, बलवंत सिंह, मनोज यादव, यशोदानंद भारती, मार्कण्डेय त्रिपाठी, अभिनव पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!