Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

बुलंदशहर जिला प्रदर्शनी 2026: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति की बैठक, जानिए कब होगा आयोजन

बुलंदशहर जिला प्रदर्शनी 2026: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति की बैठक, जानिए कब होगा आयोजन

बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला प्रदर्शनी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी जिला कृषि, औद्योगिक और सांस्कृतिक प्रदर्शनी 2026 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यह प्रदर्शनी 07 मार्च 2026 से 06 अप्रैल 2026 तक भव्य रूप में आयोजित की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अभिषेक सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। समिति ने प्रदर्शनी स्थल पर निर्माण कार्य, दुकानों के किराए, कर्मचारियों की वर्दी और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिए कि प्रदर्शनी को भव्य और सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि सभी ठेकों की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण करना अनिवार्य है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा शीघ्र तैयार कर ली जाए।

बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और समिति सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर पर यह सुनिश्चित किया कि प्रदर्शनी में कृषि, उद्योग और सांस्कृतिक क्षेत्रों की नवीनतम उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाए और आम जनता को शिक्षा, जानकारी और मनोरंजन का अवसर मिले।

Related Articles

error: Content is protected !!