Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

गाजियाबाद में सफाई, सड़क मरम्मत और यातायात सुधार पर जिलाधिकारी का जोर, जनपद होगा आकर्षक और सुरक्षित

गाजियाबाद में सफाई, सड़क मरम्मत और यातायात सुधार पर जिलाधिकारी का जोर, जनपद होगा आकर्षक और सुरक्षित

गाजियाबाद: महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में जनपद के सौन्दर्यकरण और यातायात सुधार को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर को स्वच्छ, सुन्दर और जाममुक्त बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वयपूर्वक कार्य करना होगा।

बैठक में प्रमुख रूप से सड़कें गड्ढ़ामुक्त करने, डिवाइडरों व फुटपाथों की मरम्मत, ग्रीन बैल्ट का सौन्दर्यकरण, जलभराव की समस्या का समाधान, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करना और विद्युत विभाग से बेकार तारों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। इसके लिए हापुड़ तिराहा, मधुबन बापूधाम जंक्शन, गोविंदपुरम जंक्शन, हिंडन चौराहा, नवयुग मार्केट, अजनारा चौराहा, रिवर हाइट्स चौराहा सहित कई प्रमुख स्थल चिन्हित किए गए हैं।

यातायात विभाग ने जाम प्रभावित 14 स्थलों की सूची प्रस्तुत की, जिसमें लालकुआँ, नया बस अड्डा, शिप्रा मॉल, लोनी तिराहा, दुहाई गांव कट और अजनारा कट शामिल हैं। जिलाधिकारी ने इन स्थलों पर सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर व फुटओवर ब्रिज निर्माण, कट बंद करने और रोड इंजीनियरिंग में आवश्यक बदलाव कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को जोर देकर कहा कि चिन्हित स्थलों पर आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य शीघ्र पूरा किया जाए और जनपद में सुगम, सुरक्षित और जाममुक्त यातायात सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!