Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार, सुनीं फरियादियों की समस्याएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार, सुनीं फरियादियों की समस्याएं

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) अपने दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन रविवार को सीएम योगी ने सुबह गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दरबार में पहुंचे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

जनता दरबार में सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी स्वयं फरियादियों के पास गए और उनके प्रार्थना पत्र लिए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत निस्तारण का निर्देश दिया।

कई लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक मदद की मांग की, जिस पर सीएम योगी ने अधिकारियों को कहा कि मरीजों का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाए ताकि जल्द से जल्द स्वीकृति मिल सके। वहीं, भूमि विवाद और भू-माफियाओं की शिकायतें आने पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गरीबों को कोई भी दबंग या भू-माफिया परेशान न करे। ऐसे मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!