Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

डीएम-एसपी पहुंचे पनियरा, चन्दनचाफी में जन चौपाल लगाकर सुनी जनसमस्याएं, कराया अन्नप्राशन संस्कार

डीएम-एसपी पहुंचे पनियरा, चन्दनचाफी में जन चौपाल लगाकर सुनी जनसमस्याएं, कराया अन्नप्राशन संस्कार

महराजगंज: थाना पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनचाफी में शनिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया और लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न हुआ, जिसमें एसपी सोमेंद्र मीना ने स्वयं खीर खिलाकर संस्कार कराया। इस भावनात्मक पल पर उपस्थित ग्रामीणों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

जन चौपाल में क्षेत्रीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि शासन-प्रशासन जनता के बीच रहकर समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है और ऐसे जन चौपाल कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!