Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

गोरखपुर के उतरासोत तटबंध पर कटान रुका, सिंचाई विभाग ने सैकड़ों गांवों को जलमग्न होने से बचाया

गोरखपुर के उतरासोत तटबंध पर कटान रुका, सिंचाई विभाग ने सैकड़ों गांवों को जलमग्न होने से बचाया

गोरखपुर: राप्ती नदी में जलस्तर में वृद्धि के कारण उतरासोत तटबंध पर गंभीर कटान की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। स्थानीय लोगों और प्रशासन को जब स्थिति की जानकारी मिली, तो सिंचाई विभाग की टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। 18 सितंबर से विभाग के अधिकारी और सैकड़ों मजदूर दिन-रात तटबंध पर लगे रहे, ताकि कटान को रोककर आसपास के गांवों को जलमग्न होने से बचाया जा सके।

तटबंध पर काम करते मजदूर

सहायक अभियंता गुलाब चंद्र वर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियों की निगरानी में अवर अभियंता, सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता की टीम ने तटबंध बचाव का काम युद्धस्तर पर चलाया। मिट्टी से भरी बोरियों और बंबू कटर तकनीक का इस्तेमाल कर नदी की धारा को मोड़ा गया। बचाव कार्य रात में भी जारी रहा, इसके लिए जनरेटर से बिजली की व्यवस्था की गई।

स्थानीय लोग राहत की सांस लेते हुए बताते हैं कि अगर समय पर विभाग सक्रिय नहीं होता, तो सैकड़ों गांव जलमग्न हो सकते थे। अधिशासी और अधीक्षण अभियंता ने खुद तटबंध पर रहकर निगरानी रखी और ठेकेदारों को मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

विशेषज्ञों का कहना है कि जलस्तर कम होने पर कटान और तेज हो सकता है, लेकिन सिंचाई विभाग पूरी तैयारी के साथ अलर्ट है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत बचाव कार्य शुरू किया जाएगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!