Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Maharajganj: आसपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष दिव्या भारती का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Maharajganj: आसपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष दिव्या भारती का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

महराजगंज: आज़ाद समाज पार्टी (A.S.P.) महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष दिव्या भारती का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

मिली जानकारी के अनुसार दिव्या भारती कुछ समय से बीमार चल रही थीं और गोरखपुर में उनका इलाज चल रहा था। अचानक तबीयत ज़्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बनारस लेकर जा ही रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।

इस बारे में आज़ाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश आज़ाद ने दिव्या भारती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस कठिन समय में दिव्या भारती के परिवार के साथ खड़ी है।

दिव्या के निधन से कार्यकर्ताओं में शोक

दिव्या भारती पार्टी की एक सक्रिय और समर्पित महिला नेत्री मानी जाती थीं। वह महिलाओं और समाज के लिए सदैव आवाज उठाया करती थी। उनके अचानक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा दुःख है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!