Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

परीक्षा में सफलता पाने वाले छात्रों को गाजियाबाद डीएम ने दी शुभकामनाएं, असफल छात्रों को भी किया प्रेरित

परीक्षा में सफलता पाने वाले छात्रों को गाजियाबाद डीएम ने दी शुभकामनाएं, असफल छात्रों को भी किया प्रेरित

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इसी लगन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहें।

साथ ही उन्होंने उन विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन किया, जिन्हें इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि असफलता किसी भी यात्रा का अंत नहीं होती, बल्कि यह सीखने और खुद को और बेहतर बनाने का अवसर देती है।

ऐसे विद्यार्थियों को निराश होने के बजाय आत्मविश्वास के साथ दोबारा प्रयास करना चाहिए।

अंत में जिलाधिकारी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

author

Related Articles

error: Content is protected !!