Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

अंबेडकर जयंती पर गाजियाबाद में विशेष आयोजन, बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प

अंबेडकर जयंती पर गाजियाबाद में विशेष आयोजन, बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प

गाजियाबाद: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर गाजियाबाद में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में संजय नगर सेक्टर-23 स्थित मैत्रेय बुद्ध विहार में स्वच्छता अभियान और दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर सुनीता दयाल रहीं। उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया और बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में महापौर ने कहा कि “बाबा साहेब का जीवन हमें सामाजिक समानता, समरसता और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक संस्कार है, जो एक स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखता है।”

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाओं का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रीति चंद्रा, नीरज त्यागी, अमर दत्त शर्मा, प्रदीप चौधरी, पप्पू नागर, राजकुमार चौधरी, राजनाथ राम, अभिजीत मुखर्जी, विजय कोरी, अनिल अरोड़ा, रोहित गौतम, जितेंद्र सिंह, अमित प्रजापति और राकेश चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!