Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

यक्ष एप बना कुशीनगर पुलिस का ब्रह्मास्त्र, बाजारों से बाइक उड़ाने वाला गिरोह बेनकाब, बिहार से जुड़ा नेटवर्क

यक्ष एप बना कुशीनगर पुलिस का ब्रह्मास्त्र, बाजारों से बाइक उड़ाने वाला गिरोह बेनकाब, बिहार से जुड़ा नेटवर्क

कुशीनगर: जनपद के थाना तमकुहीराज पुलिस ने आधुनिक तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यक्ष एप की सहायता से 3 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का सफल अनावरण किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 12 अप्रैल को थाना तमकुहीराज पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 82/2026 से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें और 370 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान यक्ष एप के माध्यम से क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की जानकारी एकत्रित की गई और फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। फुटेज से संदिग्धों की तस्वीरें निकालकर उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू की गई।

इसी क्रम में पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान तमकुहीराज के झरही नाला के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद यक्ष एप के फेस सर्च फीचर के जरिए उनकी पहचान की पुष्टि की गई, जिससे उनका आपराधिक इतिहास भी सामने आ गया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे भीड़-भाड़ वाले बाजारों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे और 5-7 गाड़ियां इकट्ठा होने पर उन्हें बिहार में बेच देते थे। गिरफ्तार के समय भी वे चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रितेश गिरी और चंदन गोस्वामी, निवासी सलेमगढ़ बाजार, थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल (UP57BJ8320, UP57Y6533, UP57BK1802) और 370 रुपये नकद बरामद किए हैं।

दोनों के खिलाफ थाना तमकुहीराज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय सहित पुलिस टीम के कई सदस्य शामिल रहे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!