Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Maharajganj: मिक्सर मशीन बनी मौत का जाल, घर लौटते समय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

Maharajganj: मिक्सर मशीन बनी मौत का जाल, घर लौटते समय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

महराजगंज: परसामलिक थाना क्षेत्र में मिक्सर मशीन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की आखिरकार इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब पांच दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार की रात उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक (फाइल फोटो)

मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुठहवा टोला घोड़हवा निवासी 28 वर्षीय लालबिहारी पुत्र वंशराज मिक्सर मशीन पर ढलाई का काम करता था। बीते 5 अप्रैल की रात लगभग 9 बजे वह काम समाप्त कर ट्रैक्टर पर लगी मिक्सर मशीन पर बैठकर घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर भेजा गया।

हालत में कोई विशेष सुधार न देख परिजनों ने उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां लगातार इलाज के बावजूद शनिवार की रात उसकी सांसें थम गईं। मृतक अपने पीछे मां सरस्वती, पत्नी सुमन और दो भाइयों को छोड़ गया है। कम उम्र में हुई इस दर्दनाक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस मामले में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ से बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!