Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Accident in Maharajganj: तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एयरबैग ने बचाई जान, जानिए ताजा अपडेट

Accident in Maharajganj: तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एयरबैग ने बचाई जान, जानिए ताजा अपडेट

महराजगंज: निचलौल क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग पर सोमवार रात लगभग 10 बजे एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो ग्राम पंचायत सचिव गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक निचलौल ब्लॉक में तैनात ग्राम सचिव धीरू यादव और अशोक पासवान ठूठीबारी से निचलौल लौट रहे थे। हनुमानगंज चौराहे के पास तेज रफ्तार में वाहन का नियंत्रण खो जाने से कार पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि एयरबैग खुलने से दोनों की जान बच गई।

सूचना पाकर निचलौल थाना पुलिस की पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भेजा। जहां धीरू यादव का इलाज चल रहा है, वहीं गंभीर रूप से घायल अशोक पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक मोड़ पर नियंत्रण खो जाने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

इस पूरे मामले के बारे में निचलौल थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!