Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

हाई वोल्टेज ड्रामा का हुआ अंत: एसडीएम और पुलिस की समझदारी ने बचाई युवक की जान, जानिए पूरा मामला

हाई वोल्टेज ड्रामा का हुआ अंत: एसडीएम और पुलिस की समझदारी ने बचाई युवक की जान, जानिए पूरा मामला

कुशीनगर: तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सेवरही थाना क्षेत्र के अहिरौली मिश्र निवासी युवक कृष्णा बैठा पुत्र मनोज बैठा अचानक कस्बे के पास स्थित लगभग 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मौके पर लगी भीड़

सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी महेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थिति गंभीर होती देख उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर तुरंत तमकुहीराज की उप जिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा पहुंचीं। उन्होंने बेहद शालीनता और धैर्य का परिचय देते हुए मोबाइल फोन के माध्यम से कृष्णा से लगातार बातचीत की और कई दौर की समझाइश के बाद आखिरकार उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राज़ी कर लिया।

युवक कृष्णा ने बताया कि उसकी शादी लव मैरिज है और वह अपनी पत्नी बसंती देवी के साथ किराए पर तमकुहीराज में रहता था। पत्नी गोंड जाति की है और कुछ सप्ताह पहले अपनी मां से मिलने गई थी, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। कृष्णा ने कई बार ससुराल जाकर और फोन पर बात कर पत्नी को घर लाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी सास ने विदा नहीं की। मानसिक तनाव में आकर उसने यह खतरनाक कदम उठाया।

समय रहते एसडीएम आकांक्षा मिश्रा और चौकी प्रभारी महेश कुमार मिश्रा की सूझबूझ और संवेदनशीलता ने एक बड़ी अनहोनी को होने से बचा लिया। सुरक्षित नीचे आने के बाद पुलिस ने युवक को अपने संरक्षण में लेकर उसकी मानसिक स्थिति की जांच हेतु अस्पताल भेजा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!