Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

गांव स्तर पर समस्याओं के समाधान की पहल, बगडखा ग्राम प्रधान व सचिव ने सुनीं शिकायतें, जानिए कौन से मामले सामने आएं

गांव स्तर पर समस्याओं के समाधान की पहल, बगडखा ग्राम प्रधान व सचिव ने सुनीं शिकायतें, जानिए कौन से मामले सामने आएं

रामपुर: ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए ग्राम पंचायत बगडखा में गांव स्तर पर जनसमस्याओं के निस्तारण की पहल शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सोमवार को पंचायत भवन में आयोजित जनता दरबार में ग्राम प्रधान नीतिन सैनी और ग्राम सचिव सगुन शर्मा ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई।

जनसुनवाई के दौरान राशन, सड़क, बिजली, पानी, जमीन संबंधी विवाद, जन्म प्रमाणपत्र और मृत्यु प्रमाणपत्र जैसी समस्याओं से जुड़े मामले सामने आए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अब अधिकतर समस्याओं का निपटारा गांव स्तर पर ही किया जाएगा, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से तहसील या जिला कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

यह व्यवस्था शुरू होने का पहला दिन होने के कारण काफी ग्रामीणों को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी, जिसके चलते शिकायतकर्ताओं की संख्या सीमित रही। हालांकि प्रशासन का मानना है कि आने वाले दिनों में इस व्यवस्था की जानकारी बढ़ने के साथ ग्रामीण बड़ी संख्या में इसका लाभ उठाएंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, अक्सर छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भी ग्रामीणों को तहसील तक जाना पड़ता है, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत के सचिव और संबंधित लेखपाल को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर सोमवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पंचायत भवन में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनें।

जनता दरबार में दर्ज होने वाली सभी शिकायतों का बाकायदा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा और उसकी निगरानी तहसील स्तर पर की जाएगी, ताकि हर समस्या का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस पहल से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

error: Content is protected !!