Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

VIDEO: महराजगंज के कोटेदारों का जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल, दिया बड़ा अल्टीमेटम, जानिए पूरा मामला

VIDEO: महराजगंज के कोटेदारों का जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल, दिया बड़ा अल्टीमेटम, जानिए पूरा मामला

महराजगंज: शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर उस समय माहौल गर्म हो गया, जब फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों कोटेदार अचानक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कोटेदारों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताई।

कोटेदारों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में उन्हें सिर्फ ₹90 प्रति क्विंटल लाभांश मिलता है, जबकि कई अन्य राज्यों में यह राशि कहीं अधिक है- हरियाणा में ₹200, गोवा ₹220, केरल ₹200, दिल्ली ₹200 और गुजरात में तो ₹20,000 तक की मिनिमम इनकम गारंटी दी जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से उनकी मांगें अनसुनी पड़ी हैं, जबकि महंगाई और बढ़ते खर्चों के बीच इतनी कम आय में दुकान चलाना मुश्किल होता जा रहा है।

इसी के साथ कोटेदारों ने एक बड़ा अल्टीमेटम भी दे दिया- यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे 28 जनवरी को अपनी ई-पास मशीनें डीएसओ कार्यालय में जमा कर देंगे, जिससे आपूर्ति प्रणाली ठप होने का संकट खड़ा हो सकता है।

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष पौहरी शरण, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र पटेल, कोषाध्यक्ष संत प्रसाद, जिला महामंत्री रमेश चंद्र, तिलकधारी सहित बड़ी संख्या में कोटेदार मौजूद रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!