Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

कुशीनगर में रामनवमी पर आस्था का महाकुंभ, मां काली के दरबार में जुटे हजारों श्रद्धालु, सुरक्षा में सजा भव्य मेला

कुशीनगर में रामनवमी पर आस्था का महाकुंभ, मां काली के दरबार में जुटे हजारों श्रद्धालु, सुरक्षा में सजा भव्य मेला

कुशीनगर: जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा तरया सुजान के टोला तरया किनवारी स्थित प्राचीन काली मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह इस बार भी रामनवमी के अवसर पर भव्य मेला आयोजित किया गया, जो देर रात तक श्रद्धा और उल्लास के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

मेले में दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मां काली के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने प्रसाद अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना की। कई भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर कढ़ाई चढ़ाई और बकरे की बलि देकर प्रसाद को आपस में तथा अन्य श्रद्धालुओं में वितरित किया।

पूरे मेले में महिला, पुरुष और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। तरया सुजान के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल सुबह से देर रात तक तैनात रहा।

वहीं मेला समिति के युवाओं और बुजुर्गों ने भी पुलिस के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। सभी के सामूहिक प्रयासों के चलते मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

author

Related Articles

error: Content is protected !!