लखनऊ: योगी सरकार ने मंगलवार शाम बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। यह नए मुख्य सचिव एसपी गोयल के कार्यभार संभालने के बाद की पहली बड़ी तबादला सूची है। खास बात यह है कि इसमें 10 महिला आईएएस अधिकारी शामिल हैं।
तीन बड़े मंडलायुक्त बदले
लखनऊ: विजय विश्वास पन्त को प्रयागराज से लाकर लखनऊ का मंडलायुक्त बनाया गया।
प्रयागराज: बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया।
बरेली: अनामिका सिंह को सचिव, वन विभाग से हटाकर बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया।
डॉ. रोशन जैकब को लखनऊ मंडलायुक्त के पद से हटाकर सचिव व आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य प्रमुख तबादले
सुहास एलवाई: सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग, अतिरिक्त प्रभार महानिदेशक युवा कल्याण।
चैत्रा वी.: महानिदेशक, आयुष।
संजय कुमार खत्री: प्रभारी सीईओ, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण।
कंचन वर्मा: आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद।
मोनिका रानी: प्रभारी महानिदेशक, स्कूल शिक्षा।
राजेश कुमार-2: महानिदेशक, पर्यटन।
किंजल सिंह: परिवहन आयुक्त।
बृजेश नारायण सिंह: सचिव, सामान्य प्रशासन।
मनीषा त्रिघाटिया: सचिव, महिला कल्याण एवं बाल विकास।
बी. चंद्रकला: सचिव, वन एवं सीईओ, यूपी क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट।
अपर्णा यू.: चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
इस प्रशासनिक सर्जरी से स्पष्ट संकेत है कि योगी सरकार नौकरशाही में और भी बदलाव कर सकती है।


