Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में मण्डल कार्यशाला का आयोजन, आगामी चुनावों को लेकर बनी कार्य योजना

फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में मण्डल कार्यशाला का आयोजन, आगामी चुनावों को लेकर बनी कार्य योजना

महराजगंज: फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा मधुकरपुर महदेवा स्थित परमेश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मण्डल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर वक्ताओं ने “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत आगामी कार्यक्रमों, पंचायत चुनाव तथा स्नातक/शिक्षक चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

फरेंदा में सेवा पखवाड़ा का आयोजन

बैठक में मुख्य रूप से मण्डल प्रभारी बच्चू लाल चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य परमानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष बृजेश चौधरी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विनोद प्रजापति, मंडल महामंत्री अमित उपाध्याय व जुगानी जायसवाल, शक्ति केंद्र प्रमुख रामनरायन पांडेय, राकेश जायसवाल, जितेंद्र विश्वकर्मा, अरविंद सहानी, रामउजागीर चौधरी, सदानंद शर्मा, अमर सिंह मौर्या, रामप्रकाश सिंह, रमाकांत यादव, रविन्द्र सिंह, प्रधान अशोक चौरसिया, गयादीन चौधरी, प्रधान धर्मेंद्र पांडेय, प्रधान धनंजय यादव, सतीश यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करें।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!