Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

समाज सेवा को बनाया जीवन का उद्देश्य, पनियरा के मनीष गुप्ता बने जरूरतमंदों की उम्मीद

समाज सेवा को बनाया जीवन का उद्देश्य, पनियरा के मनीष गुप्ता बने जरूरतमंदों की उम्मीद

महराजगंज: पनियरा नगर पंचायत के रामजानकी नगर वार्ड संख्या 7 के निवासी मनीष गुप्ता एक सक्रिय समाजसेवी हैं। वह भारतीय जनता पार्टी से पूर्व में सभासद प्रत्याशी भी रह चुके हैं। मनीष गुप्ता ने समाज सेवा को अपना लक्ष्य और धर्म बताते हुए निरंतर गरीब, मजलूम और बेसहारा लोगों की मदद का संकल्प लिया है, जिसे वह जमीनी स्तर पर निभा रहे हैं।

इसी क्रम में मनीष गुप्ता के प्रयास से नगर पंचायत के रामजानकी नगर वार्ड संख्या 5 में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण कराया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

शिविर के दौरान कुछ गंभीर मरीजों का चयन आंख के ऑपरेशन के लिए किया गया है। इन मरीजों का ऑपरेशन आगामी रविवार को निर्धारित किया गया है। समाजसेवी मनीष गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन के लिए मरीजों के आने-जाने का पूरा खर्च वह स्वयं वहन करेंगे। इसके साथ ही ऑपरेशन के बाद मरीजों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उनके द्वारा निभाई जाएगी।

इस सामाजिक पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। नगरवासियों ने इसे जनसेवा की मिसाल बताते हुए मनीष गुप्ता के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान विजय सिंह, पूर्व प्रधान रामआशीष सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, इमरान खान, उग्रह यादव, शिवम यादव, विशाल कुमार, गजानन प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, रविंद्र सिंह सहित अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे और सहयोग प्रदान किया।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!