Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

निचलौल में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, राजीव नयन के उद्बोधन में गुंजा राष्ट्र एवं समाज का कल्याण

निचलौल में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, राजीव नयन के उद्बोधन में गुंजा राष्ट्र एवं समाज का कल्याण

महराजगंज: निचलौल नगर में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन गरिमामय, अनुशासित एवं राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में नगर एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना एवं महाभारत के दृश्य गीत के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य वक्ता राजीव नयन (विभाग प्रचारक, सिद्धार्थनगर) द्वारा दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पवर्षा, शंखनाद एवं तिलक के साथ किया गया।

सम्मेलन की अध्यक्षता दिनेश सिंह (प्रबंधक, मनु लॉ कॉलेज) ने की। अपने संबोधन में मुख्य वक्ता राजीव नयन ने कहा कि हिन्दू धर्म सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की भावना रखता है। उन्होंने कहा कि जब हिन्दू समाज संगठित होगा, तभी राष्ट्र और समाज सशक्त बनेगा। आज देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे ऐसे आयोजनों से सामाजिक चेतना मजबूत हो रही है।

अन्य वक्ताओं ने मातृशक्ति के सम्मान, भगवा ध्वज की महत्ता, भारतीय शिक्षा प्रणाली, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा तथा सामाजिक एकता जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में जितेन्द्र पाल सिंह ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया। सम्मेलन का समापन भारत माता की आरती के साथ किया गया।

इस अवसर पर मधु त्रिपाठी, प्रेम बहादुर, शिवचरण, मदन, शिवनाथ, दुर्गा, अरुण, अभिषेक, शम्भु, दिनेश सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!