Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Mission Shakti 5.0: रामकुमार इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण का आयोजन

Mission Shakti 5.0: रामकुमार इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण का आयोजन

महराजगंज: नगर पंचायत पनियरा स्थित रामकुमार इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों को जानने और समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर पनियरा थाने से उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव ने छात्राओं को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों और उसके सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। साथ ही उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत आत्मरक्षा और जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक मृत्युंजय उपाध्याय, आलोक, कांस्टेबल संतोष यादव, जयप्रकाश भारती, महिला कांस्टेबल अम्वालिका पांडे, विद्यालय के प्रधानाचार्य बिकेन्दर सिंह, अध्यापक आद्या गुप्ता, केदार प्रजापति व अवधेश सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!