Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने सीएम योगी से लखनऊ में की मुलाकात, डिबाई क्षेत्र के विकास पर हुई अहम चर्चा

विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने सीएम योगी से लखनऊ में की मुलाकात, डिबाई क्षेत्र के विकास पर हुई अहम चर्चा

बुलंदशहर: डिबाई से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को रखा। इस दौरान उनके साथ डिबाई व आसपास के चार भाजपा मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि डिबाई क्षेत्र में हाल ही में कराए गए विकास कार्यों, विशेष रूप से राजघाट-अनूपशहर मार्ग के निर्माण की प्रगति एवं गुणवत्ता को लेकर जन अपेक्षाएं हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थानों की स्थापना और उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने की मांग रखी, जिससे स्थानीय युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

इस दौरान डिबाई बाईपास, बेलौन स्थित माता के मंदिर के जीर्णोद्धार, शौचालयों, पार्किंग, संस्कृत विद्यालय, सड़कों के चौड़ीकरण और लिंक रोड से जोड़ने जैसी दर्जनों जनसमस्याओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। नरौरा भाजपा मंडल अध्यक्ष परमानंद निषाद ने नरौरा बैराज पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए फ्लाईओवर निर्माण तथा मंडी समिति से जुड़ी समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक और मंडल अध्यक्षों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया और कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

error: Content is protected !!