Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Maharajganj News: पनियरा में दो माह बाद खत्म हुआ बंदर का आतंक, दहशत से निकलकर नगरवासियों ने ली राहत की सांस

Maharajganj News: पनियरा में दो माह बाद खत्म हुआ बंदर का आतंक, दहशत से निकलकर नगरवासियों ने ली राहत की सांस

महराजगंज: पनियरा नगर पंचायत में बीते दो महीनों से आतंक का पर्याय बना एक बंदर आखिरकार शुक्रवार को विशेषज्ञ टीम के हत्थे चढ़ गया। बंदर के पकड़े जाने की खबर फैलते ही नगरवासियों ने राहत की सांस ली और नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आभार जताया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह बंदर वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर, वार्ड नंबर 7 राम जानकी नगर और वार्ड नंबर 4 सरदार पटेल नगर क्षेत्रों में लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ था। आए दिन वह राहगीरों पर झपटता, बच्चों को डराता और घरों की छतों पर उत्पात मचाता था। कई बार उसने लोगों को काटकर घायल भी किया था। इसके अलावा बंदर राह चलते लोगों के हाथ से मोबाइल या खाने-पीने की चीजें छीनकर पटक देता था, जिससे नगरवासियों में भय का माहौल व्याप्त था।

लोगों की लगातार शिकायतों को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल ने प्रशासन से संपर्क कर बस्ती से बंदर पकड़ने वाली विशेषज्ञ टीम को बुलाया। शुक्रवार सुबह से टीम ने इलाके में जाल बिछाकर कई घंटे की मशक्कत के बाद बंदर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।

इस अभियान में सभासद राघवेंद्र प्रताप सिंह और पिंटू कुमार ने भी अहम योगदान दिया। उन्होंने बताया कि बंदर के पकड़े जाने से नगर के लोग अब निश्चिंत महसूस कर रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जंगली जानवर की सूचना तुरंत नगर कार्यालय या पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाया जा सके।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!