Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

बुलंदशहर में एससी/एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की नई टीम का गठन, केहर सिंह बने जिलाध्यक्ष

बुलंदशहर में एससी/एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की नई टीम का गठन, केहर सिंह बने जिलाध्यक्ष

बुलंदशहर: एससी/एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) उत्तर प्रदेश की नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष सुंदर सिंह शास्त्री एवं प्रांतीय महामंत्री वेद प्रकाश सरोज की सहमति तथा प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गौतम के निर्देशन में जनपद बुलंदशहर की जिला इकाई को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

संगठन द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शिक्षकों की कार्यकुशलता और निष्ठा को ध्यान में रखते हुए केहर सिंह (अगौता) को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर शुभचिंतकों एवं शिक्षकों ने दूरभाष के माध्यम से बधाइयां प्रेषित कीं।

नई कार्यकारिणी में सीताराम (खुर्जा) को जिला महामंत्री एवं अशोक कुमार (बुलंदशहर) को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त गजराज सिंह (खुर्जा) को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, उत्तम कुमार (ऊंचागांव) को जिला उपाध्यक्ष, कविराज विमल को जिला मीडिया प्रभारी/उपाध्यक्ष बनाया गया है। महिला प्रकोष्ठ में अंजना बहादुर एवं गुंजन रानी को जिला महिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रांतीय उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गौतम ने कहा कि जिला कार्यकारिणी का गठन सोच-समझकर किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन की भावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए एक माह के भीतर सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को और अधिक मजबूत करेगी।

Related Articles

error: Content is protected !!