Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

बुलंदशहर में 61 हजार से अधिक श्रमिक चार साल से बिना नवीनीकरण; 31 दिसंबर अंतिम तिथि, लापरवाही पर पंजीयन होगा निरस्त

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीयन नवीनीकरण को लेकर अंतिम चेतावनी जारी की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर 2025 के बाद नवीनीकरण न कराने वाले श्रमिकों का पंजीयन निष्क्रिय सूची में डालकर स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा।

जनपद बुलन्दशहर में 3,08,781 निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं, जिनमें से 61,242 श्रमिकों ने पिछले चार वर्ष या उससे अधिक समय से अपना नवीनीकरण नहीं कराया है। बोर्ड ने पहले 15 अक्टूबर और फिर 15 नवंबर 2025 तक नवीनीकरण की तिथि बढ़ाई, लेकिन इसके बावजूद हजारों श्रमिक नवीनीकरण कराने से वंचित रह गए।

बोर्ड ने स्पष्ट किया कि पंजीकरण अद्यतन न होने की स्थिति में श्रमिकों को किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इनमें शामिल हैं

मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना

कन्या विवाह सहायता योजना

संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना

निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना

गंभीर बीमारी सहायता योजना

अधिकारीयों ने श्रमिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना नवीनीकरण कराएं, ताकि किसी भी योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े। श्रमिक www.upbocw.in वेबसाइट या नजदीकी जन सुविधा केंद्र पर जाकर नवीनीकरण कर सकते हैं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!